Top News
Next Story
NewsPoint

इन जिलों में चक्रवात का अलर्ट, होगी बारिश

Send Push

Jagruk Youth News,  7 october 2024,  मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 अक्टूबर को केरल, माहे, तमिलनाडु, कर्नाटक और लक्षद्वीप में तेज बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 से 10 अक्टूबर के बीच गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा अगले कुछ दिन दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत एनसीआर में आसमान साफ रहेगा। यहां दिन में तेज धूप खिलेगी और सुबह- शाम तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक कम रहने का अनुमान है। इसके बाद 15 अक्टूबर से एनसीआर में धीरे-धीरे हल्की ठंड पड़ने लगेगी।


 Mausam :   इन जगहों पर चक्रवात की चेतावनी


मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी केरल और उसके आसपास के क्षेत्रों, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से लेकर दक्षिण में लक्षद्वीप तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानी चक्रवात की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा तमिलनाडु, दक्षिण केरल, दक्षिणपूर्व और पूर्वमध्य अरब सागर पर चक्रवात बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में फिलहाल उमस जारी रहेगी। इसके अलावा मुंबई में अभी अगले एक हफ्ते रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं।

image

Mausam:   45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार मालदीव, लक्षद्वीप क्षेत्रों और निकटवर्ती कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पूर्व के कई हिस्सों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान बना हुआ है। इसके अलावा अरब सागर, केरल तट के साथ-साथ, मन्नार की खाड़ी, उत्तरी तमिलनाडु तट और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

Edited By  Bhoodev Bhagalia

यह भी पढ़ें- 
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now